{"_id":"5beef904bdec2269b642b030","slug":"31542387972-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन अभिकर्ताओं के सम्मान को समर्पित: वीपी राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन अभिकर्ताओं के सम्मान को समर्पित: वीपी राय
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी(मऊ)। लाइफ इंश्योरेंश एजेंट फेडरेशन के तत्वाधान में शुक्रवार को नगर के किशोर वाटिका में अभिकर्ताओं का सम्मेलन संपन्न हुआ। जिसमें गोरखपुर, आनंद नगर, देवरिया, मऊ के बीमा अभिकर्ताओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि जो अभिकर्ताओं के सम्मान की बात न करे, वह उनका नेता नही हो सकता।
इस अवसर पर घोसी शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव भी किया गया। सर्वसम्मत से हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर संजय सिंह को तथा सचिव पद पर ओमप्रकाश सोनकर को चुना गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद उत्तर मध्य जोन के अध्यक्ष वीपी राय ने कहा कि अभिकर्ता के मान सम्मान की रक्षा के लिये संगठन पूरी तरह से समर्पित है। जो अभिकर्ताओं के हित की बात करेगा, हम सब उसके साथ है। संगठन के साथ अभिकर्ताओं के हितों के विपरीत कार्य करने वालो के साथ नही रहेंगे। अभिकर्ताओं से अपील किया कि आप सब आपसी मतभेद को भूलकर संगठन के हित में कार्य करे। संगठन के जोनल सचिव हर्षनारायन यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें। वहीं नवनिर्वाचित सचिव ओमप्रकाश सोनकर ने सभी का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हर्षनारायन यादव ने तथा संचालन प्रधान रामभवन ने किया। इस अवसर पर डिविजनल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, फूलबदन यादव, मसचिव विजय राय, ओमप्रकाश सोनकर, अश्वनी सिंह, कल्पनाथ सिंह, अरविंद सिंह, प्रेमकुमार चौधरी, विरेंद्र प्रजापति, परशुराम आदि अभिकर्ता उपस्थित रहे। घोसी शाखा के पदाधिकारियों के चुनाव में सुदामा यादव को संरक्षक, संजय सिंह को अध्यक्ष, ओमप्रकाश सोनकर को सचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश यादव को ,कोषाध्यक्ष पद पर अंबिका गुप्ता को चुना गया।