{"_id":"5a7b3f404f1c1b87268b8b09","slug":"31518026560-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैक्षिक गुणवता सुधारे विद्यालय प्रबंधन समितियां: योगेंद्र यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैक्षिक गुणवता सुधारे विद्यालय प्रबंधन समितियां: योगेंद्र यादव
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। विद्यालय प्रबंध समिति शैक्षिक गुणवत्ता और विद्यालय के रख रखाव, सफाई अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका
निभा सकती हैं। इसके लिए सभी अभिभावकों का जागरूक होने के साथ विद्यालय पर नियमित पठन पाठन का अनुश्रवण करना आवश्यक है। यह बात जिला समन्वयक योगेंद्र यादव ने कही। मौका था नगरीय शिक्षा संसाधन केन्द्र पर जारी तीन दिवसीय विद्यालय प्रबंध समितियों प्रशिक्षण शिविर का। जिसका समापन बुधवार को किया गया।
समापन सत्र में ट्रेनर चंद्रधर राय ने विद्यालय के सोशल आडिट स्थानीय प्राधिकारी के कार्यों एवं विद्यालय विकास योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला । वहीं प्रभारी बीएसए अशोक कुमार गौतम नें विद्यालय में स्वास्थ्य कार्यक्रम सुरक्षा हेतु दी गयी गाइड लाइन के अनुसार विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को जागरूक रहने का निर्देश दिया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर सुधा वर्मा नें एस.एम.सी.सदस्यों से उनकी समस्याएं जानी। जिसपर ख्वाजाजहॉपुर के एम.एम.सी. अध्यक्ष नेे बच्चों के द्वारा विद्यालय की सफाई व मध्यान भोजन संबंधी सफाई की समस्या
उठाई ।जिस पर सर्वसम्मति से सदस्यों ने निर्णय लिया कि विभाग और शासन को यह प्रस्ताव भेजा जायेगा कि नगर पालिका सफाई कर्मी अपने वार्ड में स्थित विद्यालय के परिसर की सफाई करें और बच्चों से बर्तन न साफ कराया जाय। कार्यशाला में शैक्षिक गुणवत्ता संबंधी समस्या पर विचार किया गया। जिसपर शिक्षा के अधिकार कानून के अंतगर्त प्रत्येक माह अभिभावकों की बैठक और परिक्षाओं के बाद प्रत्येक बच्चे की शैक्षिक गुणवत्ता को समिति नें समीक्षा करने पर भी राय बनी । कार्यशाला में प्रतिमा, लालबच्ची, रमेश, लालकेशरी, रमानंद चौहान, पूजा राय, मुजम्मिल अंसारी हीरा समेत विद्यालयों के प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित रहे।