फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सदका और खैरात की है बड़ी फजीलत

सदका और खैरात की है बड़ी फजीलत

Tue, 20 Jun 2017 11:15 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
सदका और खैरात की है बड़ी फजीलत
मझवारा। सदका और खैरात की बड़ी फजीलत है। कुरआन के मुताबिक माहे रमजान में एक दाना खर्च करने का सवाब सात गुना मिलता है। लोगों को इस माहे मुकद्दस में सदा व खैरात करना चाहिए।
विज्ञापन

उक्त बातें पवनी मस्जिद के हाफिज जफर अहमद ने कही। उन्होंने कुरआन व हदीस का हवाला देते हुए कहा कि रमजान वह महीना है जो न सिर्फ बुराइयों पर पूरी तरह रोक लगा देता बल्कि गुनाहों की मगफेरत का जरिया साबित होता है। इबादतों, रियाजतों के साथ इस माहे मुबारक में सदका व खैरात करने वाले अल्लाह के नजदीक काफी पसंद किए जाते हैं। रमजान माह में किए गए सदका और खैरात के बदले बेशुमार बरकतें हासिल होती हैं। कहा कि नबी-ए-करीम मुहम्मद सल्ल. की फैयाजी व सखावत इस माहे मुबारक में बढ़ जाती थी।
विज्ञापन

यही वजह है कि इस माह में आप अल्लाह की राह में दिल खोल कर खर्च किया करते थे। यहां तक कि सहाबा एकराम से भी माहे रमजान में दिल खोल कर अल्लाह की राह में खर्च करने को कहा करते थे। मौलाना ने बताया कि अल्लाह की राह में खर्च करने से रोजेदारों व अल्लाह के फरमा बरदारों की मदद होती है। इसलिए लोगों को जरूरतमंदों की दिलखोल कर मदद करना चाहिए। कहा कि इस माहे मुबारक के बहाने अल्लाह अपने बंदों को नेकी की दावत देता है। इसका लोगों को भरपूर फायदा उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed