फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   244931 answer sheets checked in nine days

नौ दिन में जांची गई 244931 उत्तर पुस्तिकाएं

Sun, 01 May 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
244931 answer sheets checked in nine days
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की रफ्तार तेज होने लगी है। मूल्यांकन शुरू होने के नौ दिन मेें 244931 कॉपियों का मूल्यांकन किया जा चुका है। रविवार को जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षकों को दिशा निर्देश दिए। मूल्यांकन के लिए नगर स्थित डीएवी इंटर कालेज और तालीमुद्दीन इंटर कालेज को केंद्र बनाया गया है। डीएवी इंटर कालेज में हाईस्कूल की दो लाख सात हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। अब तक एक लाख 69 हजार कॉपियां जांची जा चुकी हैं। कालेज के प्रधानाचार्य देवभाष्कर तिवारी ने बताया कि मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय से पूर्व ही समाप्त हो जाएगा। वहीं, तालीमुद्दीन इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की एक लाख 46 हजार 126 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। अब तक 75931 का मूल्यांकन कार्य हो चुका है। कालेज के प्रधानाचार्य मुहम्मद मजहर ने बताया कि तय शुदा समय पर मूल्यांकन पूरा हो जाएगा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के जांचने का काम 23 अप्रैल से शुरू हुआ जो पांच मई तक चलेगा। इसके लिए विभिन्न विषयों के1530 परीक्षक नियुक्त हैं। रविवार को 790 परीक्षकों ने उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। डीआईओएस राजेंद्र प्रसाद ने दोनों मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षकों को दिशा निर्देश दिए। साथ ही केंद्र की व्यवस्थाओं को भी परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed