फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   2351 people were treated in 40 hospitals in CM Jan Arogya Mela

Mau News: सीएम जन आरोग्य मेले में 40 अस्पतालों पर 2351 लोगों का हुआ उपचार

Sun, 29 Oct 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
2351 people were treated in 40 hospitals in CM Jan Arogya Mela
नगर के चार अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित जिले के 40 सरकारी अस्पतालों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में 2351 लोगों का उपचार कर उन्हें दवाइयां दी गईं। वहीं, उपचार के दौरान गंभीर बीमारी वाले मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। रविवार को नगर के हनुमान नगर, भरहू का पुरा, डोमनपुरा, छोटी महरनिया सहित जिले के 40 अस्पताल परिसर में 308 स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा 2351 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें 930 पुरुष, 1072 महिला व 349 शामिल रहे। सबसे ज्यादा चिरैयाकोट पीएचसी पर 199 मरीजों का उपचार हुआ। 131 मरीज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगली पिजड़ा में हुआ। वहीं 109 मरीजों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकरा में हुआ। नगर के भरहू का पुरा स्वास्थ्य केंद्र में 120, छोटी महरनिया में 42, हनुमान नगर में 95, डोमनुपुरा में 39 मरीजों का उपचार किया गया। इसी क्रम मे नदवासराय में 32, अमिला में 23, मधुबन में 71, मादीसिपाह में 42 मरीजों का उपचार किया गया। साथ ही गंभीर बीमारी से ग्रसित 33 मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। मेले में 11 लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed