फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   2332 people were treated in 40 PHCs, 15 patients were referred

Mau News: 40 पीएचसी में 2332 लोगों का हुआ इलाज, 15 मरीज रेफर

Mon, 23 Sep 2024 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
2332 people were treated in 40 PHCs, 15 patients were referred
नगर के चारों अर्बन सहित नौ ब्लाकों के 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चले इस मेला में 2332 लोगों का उपचार किया गया। उपचार के दौरान पंद्रह मरीजाें को बेहतर उपचार के लिए सीएचसी और जिला अस्पताल रेफर किया गया। मेला में चिरैयाकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 156 सर्वाधिक तो सबसे कम अमिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 13 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन

नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोमनपुरा में 74 मरीजों को जिसमें 43 महिलाए, 21 पुरूष और दस बच्चों का उपचार किया गया।वहीं छोटी महरनिया में 91 मरीजों का, भरूहू का पुरा में 112 तो हनुमानगर में 77 मरीजों का उपचार किया गया। इसीक्रम में बगली पिजड़ा में 103, चकरा में 137 तो कल्याणपुरा में 117 मरीजों का उपचार किया गया। जबकि सबसे कम मरीजों के इलाज के मामले में अमिला में 17, अईलख में 29, रसूलपुर में 28, भदीड़ में 27, सुल्तानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 26 मरीजों का उपचार किया गया। मेले में 98 डाक्टरों की टीम ने 275 स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मिलकर 2332 मरीजों का उपचार किया। इसमें एक हजार पुरुष मरीज तो 994 महिलाएं और 338 किशोर-किशोरियां शामिल रहीं। इस दौरान 20 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed