{"_id":"b4dd15365199978a77e4e2ef8f64cd6f","slug":"22-centers-will-test-28-thousand-candidates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 केंद्रों पर 28 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 केंद्रों पर 28 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sat, 12 Sep 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपाल भर्ती परीक्षा में जिले में रविवार को 28 हजार 508 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से है और दूसरी पाली दोपहर बाद तीन बजे से होगी। सुबह की पाली में 14 हजार 300 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जबकि शाम की पाली में 14 हजार 208 अभ्यर्थी अपना भाग्य आजमाएंगे।
परीक्षा के लिए जिले में 22 केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार को इन केंद्रों पर परीक्षा का जिम्मा संभाल रही टीसीएस के पर्यवेक्षक और प्रशासनिक अधिकारी सीटिंग प्लान बनाने में लगे रहे।
परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र यहां आ चुके हैं। ये कलेक्ट्रेट के स्ट्रांग रूम में रखे गए हैं। इन्हें प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर केवल दो घंटे पूर्व पहुंचाया जाएगा। परीक्षा कक्षों में निरीक्षकों की ड्यूटी परीक्षा शुरू होने से कुछ ही समय पहले लगाई जाएगी। शासन से नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक भी जिले में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
जिले में सदर तहसील क्षेत्र में 13 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सर्वाधिक 2592 परीक्षार्थी अकेले लिटिल फ्लावर स्कूल सिकठिया मऊ में परीक्षा देंगे। इसके अलावा मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में 6 परी क्षा केंद्र और घोसी तहसील क्षेत्र में तीन केंद्र बनाए गए हैं।
इन परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को ही परीक्षा करा रही कंपनी टाटा कंसल्टेंसी के से्रटीर मैनेजर कर्मचारियों के साथ आ गए। जबकि जिले के अधिकारी जो केंक्षरों पर पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किए गए हैं ,वे भी केंद्रों पर पहुंचकर सिटिंग प्लान लगवाते रहे। प्रत्येक सेंटर पर एक जनपद स्तरीय अधिकारी पर्यवेक्षक के रुप में तैनात किए गए हैं। इनके अलावा चार जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इनके साथ चार पुलिस उपाधीक्षक भी उनके साथ रहेंगे।
इसके अतिरिक्त 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।इनके साथ एसओ स्तर के पुलिस अफसर रहेंगे। इनके अतिरिक्त सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप तैनात सीडीओ जीके त्यागी और डीएफओ परीक्षा केंद्रों का दौरा करके परीक्षा की शुचिता की निगरानी करते रहेंगे। शासन द्वारा नियुक्त रीजनल पर्यवेक्षक रामयज्ञ मिश्र भी यहां दोपहर में ही पहुंच गए।
उन्होंने प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक करके परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा किया। प्रत्येक केंद्र पर पर्यवेक्षक की उपस्थिति में टीसीएस के मैनेजर प्रश्नपत्रों के पैकेट खोलवाएंगे और परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तरपुस्तिकाओं को जमा कराकर सील कराने के बाद ही जाएंगे।