फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बच्चों को बीमारियों से बचाव के हो रहे उपाय

बच्चों को बीमारियों से बचाव के हो रहे उपाय

Fri, 28 Sep 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को बीमारियों से बचाव के हो रहे उपाय
मऊ। मिशन इंद्रधनुष के तहत बच्चों को सात बीमारियों से छुटकारा दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रयास तेज कर दिए हैं। कोई बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे इसके लिए गुरुवार को नगर पालिका के सभागार में सीएमओ डा. सतीशचंद्र सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय प्रभावशाली लोगों की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

इस दौरान सीएमओ ने बताया कि टीकाकरण से वंचित रहने वाले बच्चों को अन्य बच्चों की तुलना में अधिक बीमारियां होती हैं। यही नहीं टीकाकरण न कराने वाले बच्चे कुपोषण व डायरिया जैसी बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं। यह टीके सात बीमारियों से बचाव के लिए लगाए जाते हैं। यह बच्चे के जन्म के तुरंत बाद लगने शुरू हो जाते हैं। पोलियो की तरह इस रोग को भी जड़ से समाप्त करने के लिए अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए नगर के जनप्रतिनिधियों को आगे आना होगा। इसलिए स्वास्थ्य विभाग नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों, सभासद और प्रभावशालियों की मदद ली जा रही है। जिससे वह लोगों को जागरूक करें। ताकि लोगों में इसके प्रति जागरूकता बढ़े। बैठक में अपर सीएमओ डा. एमलाल, सरोज राना, मौलाना इफ्तेखार, मो.सरफराज, कोर ग्रुप के डीएमसी शमशेर अली, कामाख्या मौर्या, अब्दुल सलाम , शमीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed