{"_id":"5a58f0ef4f1c1b41028b46ab","slug":"21515778287-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग व्यापार मंडल इकाई गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग व्यापार मंडल इकाई गठित
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक शुक्रवार को मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के राम नगर मोड़ एवं वलीदपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे संगठन के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने कहा कि वलीदपुर कस्बा बुनकर बाहुल्य है। कलेंडर तिराहे से लेकर वलीदपुर तक की सड़क की स्थिति खराब है। उन्होंने टाऊन एरिया क्षेत्र में रकारी अस्पताल खोले जाने, पुलिस चौके बनाने तथा सड़क की मरम्मत कराने की मांग किया। बैठक में राम नगर मोड़ व्यापार मंडल का गठन किया गया, जिसमें डा. अरुण कुमार उपाध्याय को अध्यक्ष, सुभाष यादव, जय प्रकाश सिंह, संतोष सिंह, राजेश मद्धेशिया को उपाध्यक्ष, फुलेंद्र कुमार गोंड को महामंत्री, रामेश्वर तिवारी, राम प्रवेश मौर्य एवं कैलाश यादव को मंत्री, मनोहर गुप्ता को कोषाध्यक्ष, ईश्वरदत्त याोदव को आय व्यय निरीक्षक, संजय एवं विनोद कुमार को संगठन मंत्री अजय कुमारं एवं सुग्रीव कुमार को प्रचार मंत्री, मतई प्रसाद मद्धेशिया, दधुवल राजभर शिवचंद राजभर को संरक्षक जबकि ओम प्रकाश शर्मा, सुदामा प्रसाद, ओम बरनवाल, बबलू गोंड आदि को सदस्य चुना गया। संचालन मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता ने किया। इसी क्रम में वलीदपुर व्यापार मंडल का भी गठन हुआ। जिसमें लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता को संरक्षक, अनवार अहमद को अध्यक्ष गौरव गुप्ता को महामंत्री चुना गया। संगठन के प्रदेश मंत्री आनंद ओमर ने चयनित पदाधिकारियों का माला पहना कर स्वागत किया।
विज्ञापन