{"_id":"59c7ec814f1c1b2f688b612b","slug":"21506274433-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने पर दिया गया बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने पर दिया गया बल
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। कोतवाली के प्रांगण में पीस कमेटी की बैठक रविवार की शाम को हुई। जिसमें दुर्गापूजा, दशहरा, मोहर्रम को शांति और भाईचारे के साथ मनाने की बात को लेकर चर्चा हुई। उपजिलाधिकारी ने कहा कि आप सब आपसी सौहार्द से त्योहारों को मनाएं। सौहार्द के दृष्टिकोण से घोसी की शानदार परंपरा रही है। आप सब अफवाहों पर ध्यान न दें। कोई समस्या हो तो अधिकारियों को बताएं। किसी भी हालत में नई परंपरा कायम नहीं होगी। आप सभी अपने कार्यक्रम और जुलूस के परंपरागत मार्ग को कोतवाली में दर्ज करा दें। कोतवाल डी के श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आप सब पुलिस मित्र के रूप में हमारा सहयोग करें। सब के सहयोग से ही त्योहारों को मानाने का आनंद है।
घोसी सौहार्द की मिसाल है और आगे भी रहेगी। किसी भी संदिग्ध बात को देखे तो जरूर अवगत कराएं। फ़ोर्स की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। इस अवसर पर बड़ागांव के पूर्व मोहल्ला में लटकते तारों व छोटे गेट की समस्या बताई गई। बेला कसेला गांव में रास्ते की समस्या बताई गई। जिस पर हल करने का निर्देश संबंधित को दिया गया। इस अवसर पर एस एस आई आर सी यादव, अशोक शुक्ल, आर एस नगर, मुबारकअली, राजीव रस्तोगी, अरविंद पांडेय, कृपाशंकर सिंह, मोती चंद्र, अजय सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, दुरुलहसन, गुड्डन श्रीवास्तव, नजरमिया, तसुव्वर अली, जीतू मद्धेशिया आदि शामिल रहे।