फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   21 new infected including one employee of CMO office

सीएमओ कार्यालय का एक कर्मचारी सहित 21 नए संक्रमित मिले

Thu, 01 Oct 2020 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
21 new infected including one employee of CMO office
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढता जा रहा है। बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय का एक कर्मचारी, बीएसए कार्यालय का एक कर्मचारी सहित 21 नए संक्रमित मिले है। नए मरीजों से कुल मरीजों की संख्या का ग्राफ 2394 पहुंच गई। इसमें 2114 मरीज रिकवर हो चुके है, वहीं 24 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 1275 संदिग्धों का एंटीजेन टेस्ट कराया गया। इसमें 13 लोग संक्रमित मिले, जबकि लखनऊ से आई 529 रिपोर्ट में 8 लोग संक्रमित मिले। संक्रमित मरीजों में सीएमओ कार्यालय का एक कर्मचारी, बीएसए कार्यालय का एक कर्मचारी, एलआईसी कार्यालय से एक, तिनहरी से दो, सहरोज से दो, सरवा से एक, मधुबन से एक, कटघरा शंकर से एक, अहिरौली से एक, ताजोपुर से एक, अस्पताल कॉलोनी से एक, चिरैयाकोट से एक, हथिनी से एक, निएपुर से एक,नैयापर से तीन, दोहरीघाट से एक सहित 21 संक्रमित मरीज मिले। कुल मरीजों की संख्या का ग्राफ अब 2394 पहुंच गया। सकारात्मक बात है कि इसमें 2114 मरीज ठीक हो चुके है, जबकि 24 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 256 सक्रिय है। इसमें 210 होम आईसोलेशन में उपचार करा रहे है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर अब तक 61 हजार 534 लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया गया। इसमें 1342 लोग संक्रमित मिले। जबकि 41 हजार 942 का सैंपल लैब भेजा गया। इसमें 38 हजार 419 की रिपोर्ट मिली, जिसमें 37 हजार 426 रिपोर्ट निगेटिव है। वहीं 3523 रिपोर्ट प्रतीक्षारत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed