फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   21 gram panchayats of Mohammadabad Gohna block will not be formed

मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक की 21 ग्राम पंचायतों का नही हो सकेगा गठन

Fri, 14 May 2021 09:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
21 gram panchayats of Mohammadabad Gohna block will not be formed
मुहम्मदाबाद गोहना। ब्लॉक के 21 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों का पद तीन चौथाई से कम होने के कारण यहां ग्राम पंचायत का गठन नहीं हो सकेगा। इसके अतिरिक्त चुनाव में जीते फरीदपुर धर्मा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान की मृत्यु हो जाने के कारण अब यहां भी दोबारा ग्राम प्रधान का चुनाव कराया जाएगा। इसके बाद ही ग्राम पंचायत के विधिवत गठन की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी।
विज्ञापन

बताते चले मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक में कुल 83 ग्राम पंचायतें हैं। जिसमें से 21 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य का अपेक्षित कोरम पूरा नहीं हो सका है। ऐसी ग्राम पंचायतों में चकजाफरी, अरैला और देवरिया बुजुर्ग समेत 3 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जहां एक भी ग्राम पंचायत सदस्य नहीं चुना गया हैं। इसके अतिरिक्त देवकली देवलास, फरीदपुर धर्मा, नरौनी, सलेमपुर, चकबरबोझी, चलीसवां, भाटपारा, तवकलपुर, अन्नूपार, दाउदपुर, गालीबपुर, याकूबपुर, उम्मनपुर, खड़गिलया, खुशामदपुर, नगपुर, शमशाबाद, जमुई और तिलस्वा ग्राम पंचायतो में ग्राम सभा सदस्यों की संख्या पूरी नहीं हो सकी है। ऐसे में इन ग्राम पंचायतों में गठन से पहले ग्राम सभा सदस्य का चुनाव कराया जाएगा। सबसे बड़ी बात यह है कि ब्लॉक के तीन ग्राम पंचायतो अरैला में ग्राम सदस्य के 15, देवरिया बुजुर्ग में 11 और चकजाफरी ग्राम पंचायत में सदस्य के 11पद है लेकिन यहां पर एक भी सदस्य का निर्वाचन नही हो सका है। इसके अलावा नरौनी ग्राम पंचायत मैं भी कुल 11 सदस्यों का पद है लेकिन इसमें भी केवल एक सदस्य का निर्वाचन हुआ है। इस प्रकार कुल 21 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा सदस्यों का कोरम पूरा न होने और फरीदपुर धर्मा ग्राम पंचायत निर्वाचित ग्राम प्रधान की कोरोना से मृत्यु हो जाने के कारण यहां कुल 22 ग्राम पंचायतों में गठन नहीं हो सकेगा। इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी पंचायत सतीश मौर्य ने बताया कि संबंधित ग्राम पंचायतों में सदस्यों की रिक्त संख्या के बारे में सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी को भेज दी गई है। वहां से उचित दिशा निर्देश मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed