मऊ। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के तत्वावधान में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया’ की जयंती व महासंघ के संस्थापक ‘इंजीनियर आर.के. दत्ता’ की पुण्यतिथि को अभियंता दिवस के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। संगठन द्वारा जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में 21 इंजीनियरों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में इं. रवि मद्धेशिया, अभिनव श्रीवास्तव, नागेंद्र यादव, बृजेश कुमार यादव, राजाराम चौहान, रामबली यादव, अभिषेक सिंह, धीरज सिंह, कुलदीप कुमार गुप्ता, श्याम सुंदर, शत्रुघ्न, आनंद कुमार गौतम, बलवंत चौहान, बसंत कुमार, अमर सिंह पटेल, राजेश कुमार, मनीष कुमार वर्मा, कमलेश सिंह, उमेश यादव, शमशेर सिंह और राजदेव शामिल रहे। इसके पहले संगठन कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संवाद