{"_id":"5cdef8dcbdec2207014a0c43","slug":"201558116572-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी में आए तीन जवान हुए बीमार, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव ड्यूटी में आए तीन जवान हुए बीमार, भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19 मई रविवार को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए जिले में बाहर से आए सुरक्षा बलों के तीन जवान दूषित पेयजल और गंदगी के चलते बीमार हो गए। तेज पेटदर्द और बुखार से परेशान इन जवानों को शुक्रवार की सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इनका इलाज किया जा रहा है।
निर्वाचन कार्य पूरा कराने के लिए जिले में सीआरपीएफ, पीएसी, सीआईएसएफ सहित अन्य सुरक्षा बलों की कंपनी आई हुई है। सीआरपीएफ के जवान आसिम मियां ने बताया कि गुरुवार की शाम उसकी तबियत खराब हो गई। चिकित्सकों ने जांच में मलेरिया और टाईफाइड से पीड़ित होना बताया। वहीं सीआईएसएफ के कांस्टेबल विलास को भी दूषित पानी के चलते पेट दर्द की समस्या हुई। पीएससी 48वीं वाहिनी के जवान हरीनाथ को पेटदर्द होने की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं एक जवान ने बताया कि नियमानुसार अस्पताल में भर्ती मरीजों को नि:शुल्क दवाएं मुहैैया कराना है, लेकिन उन्हें बाहर से उन्हें अपने खर्च पर खरीदकर लाना पड़ा। यहां इमरजेंसी में ड्यूटी कर रहे चिकित्सकों ने इनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। इंजेक्शन लगाकर दवा दी गई।