{"_id":"5c3b816ebdec227333398e54","slug":"201547403630-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"161 दिव्यांगों को मिलेगा कृत्रिम अंग, 34 दिव्यांगों का होगा आपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
161 दिव्यांगों को मिलेगा कृत्रिम अंग, 34 दिव्यांगों का होगा आपरेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत विकास परिषद और नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को डीसीएसके कॉलेज में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 161 दिव्यांगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें कृत्रिम अंग और 34 का आपरेशन के लिए चयन किया गया। शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 400 दिव्यांग शिविर पहुंचे थे।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी तथा विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है, भगवान द्वारा कुछ अक्षम जो हमारे आपके बीच है उनकी मदद् करना हमारा धर्म है, जोकि भारत विकास और नारायण सेवा द्वारा की जा रही है। शिविर में स्वास्थ्य टीम डॉ. आरके झा, डॉ. गिरीश चंद्र शर्मा, डॉ. वाईपी गुप्ता, धर्मेश राय तथा नारायण सेवा आश्रम के चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार, डॉ. राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, डॉ. अरविंद श्रीवास्तव द्वारा 400 दिव्यांगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें 34 दिव्यांगों का आपरेशन के लिए चयन करने के साथ 161 दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण के लिए चिह्नित करने के साथ पास वितरित किया गया। जबकि 20 दिव्यांगों को बैसाखी, 15 दिव्यांगों को ट्राईसाईकिल तथा पांच दिव्यांगों को व्हील चेयर मुहैया कराने के साथ 27 को दिव्यांग प्रमाणपत्र तथा 32 को रेफर किया गया।
इस मौके पर कॉलेज प्राचार्य एके मिश्र, रमेश लालवानी, हरिप्रसाद लड्डा , मधु राय, मधुलिका बरनवाल, पुष्पा जायसवाल, रश्मि बरनवाल, सुमन पांडेय, सौरभ जायसवाल, अनुराग बरनवाल, डॉ. अलका राय, डॉ. एसएन राय तथा रवीश तिवारी आदि मौजूद रहे।