{"_id":"5bedc0e4bdec2269377f828f","slug":"201542308068-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से समितियों पर लटक रहे ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से समितियों पर लटक रहे ताला
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रबी सीजन में किसानों को खाद बीज के जरुरत समय साधन सहकारी समितियों में तैनात सचिवों की बेमियादी हड़ताल से किसानों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। किसानों को अधिक कीमत पर निजी दुकानों से अधिक कीमत पर खाद बीज खरीदना पड़ रहा है। क्रय केंद्र अभी तक न खुलने से किसानों को अपनी फसल औने पौने दाम पर बेचना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी प्रशासन की तरफ से उपाय नहीं किया जा सका है।
रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र में छिछोर, पहसा, कुड़सर, पहदेवाजीत, अइलख, पीपरसाथ, मुस्तफाबाद, मऊ कुबेर, थलईपुर, सहुआरी, खालिसपुर सहित 11 साधन सहकारी समितियां हैं। रबी सीजन में गेहूं, आलू, दलहनी फसलों की बुआई चल रही है। साधन सहकारी समितियों के सचिवों की बेमियादी हड़ताल से समितियों पर ताला लटक रहा है। समितियों पर खाद बीज न मिलने से निजी दुकानदारों की चांदी कट रही है। किसानों को अधिक पैसा देने के बाद भी गुणवत्तापरक खाद बीज नहीं मिल पा रहा है। तीन समितियों को धान क्रय केंद्र बनाया गया है। क्रय केंद्र न खुलने से किसानों को अपनी फसल औने पौने दाम पर बेचना पड़ रहा है।
क्षेत्र के शंभूनाथ पांडेय, बृजभूषण सिंह, रामविलास राजभर, रमाशंकर मौर्य, जगदीश सिंह का कहना है कि बरी सीजन में खाद बीज की जरूरत है, लेकिन समितियों पर ताला लटकने से खाद बीज नहीं मिल पा रहा है। निजी दुकानदार मनमाने दाम पर बेच रहे हैं। शिकायत के बाद भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा सका है। खाद बीज की उपलब्धता तथा क्रय केंद्र अविलंब नहीं खोले गए तो आंदोलन किया जाएगा। इस बाबत एआर साधन सहकारी समितियां विनय कुमार सिंह का कहना है कि समितियों पर वैकल्पिक व्यवस्था करने का प्रयास चल रहा है।