{"_id":"5bbb8cc2867a55285049533d","slug":"201539017922-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रांसफार्मर जले, 500 गांव में आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रांसफार्मर जले, 500 गांव में आपूर्ति ठप
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परदहां ब्लाक के विद्युत उपकेंद्र कोटवा से जुड़े ओन्हाइच गांव में सोमवार की दोपहर ओवर लोड के चलते 25 केवी और 100 केवी के दो ट्रांसफार्मर धूं-धूंकर जल गए। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दोनों ट्रांसफार्मर फुंकने से गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
कोटवा विद्युत उपकेंद्र के ओन्हाइच गांव में बिजली आपूर्ति के लिए 25 केवी और 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। लेकिन गांव की आबादी के सापेक्ष कम लोड के चलते सोमवार की दोपहर करीब एक बजे दोनों ट्रांसफार्मर के आउटपुट केबल में आग लग गई। आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और ट्रांसफार्मर भी इसकी चपेट में आकर जलने लगा। गांव के बीचों बीच लगे दोनों ट्रांसफार्मर में आग लगने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। ट्रांसफार्मर जल जाने से गांव की बत्ती गुल हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल कोटवा उपकेंद्र के कर्मचारियों को दी। जिसके कर्मचारियों ने बिजली आपूर्ति बंद किया। उधर बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद भी दोनों ट्रांसफार्मर दो घंटे तक जलते रहे। काफी मशक्कत के बाद मौके पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से रेत और मिट्टी फेंक कर किसी तरह आग पर काबू पाया। गांव में एक साथ दोनों ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण ओन्हाईच गांव के साथ बाबा का पुरा ,चौहान बस्ती के पांच सौ घरों में विद्युच आपूर्ति ठप हो गई।