फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सच्ची भक्ति के बारे मे बताया

सच्ची भक्ति के बारे मे बताया

Sun, 23 Sep 2018 10:28 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
सच्ची भक्ति के बारे मे बताया
वलीदपुर। नगर के नाजोपट्टी स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महात्मा सत्यप्रकाश मुनि ने भगवान की सच्ची भक्ति के बारे में बताया।
विज्ञापन

महात्मा जी ने कहा कि प्रभु सर्वव्यापी है। वे हर जगह विराजमान हैं। कोई ऐसी जगह नहीं जहां प्रभु नहीं हैं। उन्हें जानने की आवश्यकता है। जैसे श्री कृष्ण ने अर्जुन को अपना असली रूप कुरुक्षेत्र की धरती पर दिखाया और कहा कि हे अर्जुन यह मेरा असली रूप जिसे पानी गला नहीं कर सकता, आग जला नहीं सकती। इसलिए निरंकार परमात्मा सभी जगह विराजमान है, जल में भी थल में भी। कहा कि युगों युगों से महात्माओं ने आवाज दी है कि परमात्मा को जानो। 84 लाख योगियों के बाद इंसान जन्म प्राप्त होता है, जिसमें रहकर इंसान निरंकार का ज्ञान प्राप्त कर सकता है। प्रभु एक है, जो पहले भी था अब भी हैं और आगे भी रहेगा। ऐसे परमात्मा को जानने की आवश्यकता है। गुरु की कृपया से ही प्रभु का ज्ञान होता हैं। निरंकार ब्रह्म को हमें इधर-उधर तलाशने की जरूरत नहीं है। बस हमें सच्चे हृदय से उस निरंकार प्रमुख को तलाशना होगा। तभी हमें उस परमात्मा तक पहुंचने का मार्ग मिलेगा। सत्संग कार्यक्रम में लालू प्रसाद, कलावती देवी, ज्ञांती देवी,निर्मला चौहान ,रामाश्रय, राहुल कुमार ,सुदर्शन प्रसाद ,सोनू कुमार, नीतू कुमारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed