{"_id":"5ba671df867a557f5f419eb8","slug":"201537634783-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर इंजीनियरों ने किया एक दिवसीय सामूहिक उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर इंजीनियरों ने किया एक दिवसीय सामूहिक उपवास
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मऊ। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के तत्वावधान में जूनियर इंजीनियरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में सामूहिक उपवास किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अवर अभियंता का ग्रेड वेतन 4600 रुपये किए जाने संबंधी कारपोरेशन के आदेश की प्रभावी तिथि एक जनवरी 2006 किया जाए। अवर अभियंता (प्रभारी) की भ्रष्ट एवं बेनियम व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए। सभी विद्युत कर्मियों को पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित किया जाए। उप्र पावर कारपोरेशन तथा उप्र राज्य विद्युत उत्पादन निगम में बढ़े हुए कार्यों, नवसृजित खंड, उपखंडों व निर्माणाधीन ताप विद्युत परियोजनाओं के दृष्टिगत सभी संवर्गों के नए पद यार्ड स्टिक के अनुसार स्वीकृत कराए जाएं। अवर अभियंता, सहायक अभियंता के पदों को सीधी भर्ती, प्रोन्नति द्वारा भरा जाए। विद्युत व्यवस्था के सफल संचालन, विद्युत चोरी रोकने व उच्च गुणवत्तायुक्त 24 घंटे सस्ती दरों पर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ऊर्जा निगमों में अवर अभियंता, अभियंता जैसे संवेदनशील पदों पर आउटसोर्सिंग समाप्त कर स्थाई कार्मिकों की नियुक्ति किया जाए। उत्पादन निगम में 40 प्रतिशत प्रोन्नति कोटे के रिक्त लगभग 100 सहायक अभियंता के पदों को निगमों के आदेश के अनुरूप गत वर्षों की भांति पात्रता अवधि में आवश्यक शिथिलता प्रदान करते हुए अतिशीघ्र प्रोन्नति द्वारा भरा जाए। अंत में अधीक्षण अभियंता को 13 सूत्री ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, सुधीर कुमार, केके श्रीवास्तव, आरके रावत, पृथ्वीनाथ, अजय गुप्ता, पवन तिवारी, रविंद्र यादव, प्रदीप सिंह, मुकेश यादव, विवेक खरवार, वीर बहादुर यादव आदि शामिल रहे।