फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   तीमारदारों को इफ्तार करा रहा अस्पताल

तीमारदारों को इफ्तार करा रहा अस्पताल

Tue, 29 May 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
तीमारदारों को इफ्तार करा रहा अस्पताल
मऊ। पवित्र माह रमजान में जहां इबादतों का दौर चल रहा है। ऐसे में धर्म संप्रदाय एकता की अनूठी मिसाल भी देखने को मिल रही है। शहर का एक अस्पताल 15 वर्षों से रोजेदारों को सहरी और इफ्तार करा रहा। मिसाल अनूठा संगम नगर स्थित जीवन रेखा हास्पिटल में देखने को मिला। यही नहीं ऐसे तीमारदार जो रोजेदार हैं और मरीज लेकर दिखाने आए हैं उनका नंबर अधिक होने पर भी उन्हें इलाज में वरीयता दी जाती है। नगर के जीवन रेखा अस्पताल के डायरेक्टर डॉ.एसएन खत्री लगातार 15 वर्षो से अस्पताल आने वाले मरीजों के तिमारदारों को रोजा इफ्तार तथा सहरी कराते आ रहे हैं। मंगलवार को भी अस्पताल में इफ्तार का आयोजन किया गया। डॉ. खत्री ने रोजेदार तीमारदारों को इफ्तार पर आमंत्रित किया और उन्हें अपने हाथों से व्यंजनों की थाली परोसी। डॉ. खत्री ने बताया कि अस्पताल आए कई मरीजों के तीमारदार रोजा खोलने के लिए परेशान हो जाते थे। तब मन में ख्याल आया कि क्यों न नियमित तरीके से रोजेदारों को इफ्तार तथा सहरी कराई जाए। बस उसी दिन से संकल्प लिया कि हर रमजान माह में अस्पताल आने वाले मरीजों के तीमारदारों को रोजा इफ्तार तथा सहरी कराया जाएगा। डॉ. एसएन खत्री कहते हैं कि इस पाक माह में रोजेदारों की सेवा से हमारे और मरीजों के बीचसंबंधों में और मजबूती आएगी। कहा कि धर्म जाति से ऊपर उठने से ही देश की विकास गति तेज हो सकती है। साथ ही अमन शांति कायम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed