फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   खुले में डंप हो रहा सैकड़ो टन कचरा, हवा में घुल रहा है प्रदूषण

खुले में डंप हो रहा सैकड़ो टन कचरा, हवा में घुल रहा है प्रदूषण

Fri, 23 Mar 2018 12:03 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खुले में डंप हो रहा सैकड़ो टन कचरा, हवा में घुल रहा है प्रदूषण
मऊ। नगर की आवोहवा को प्रदूषित करने में हमारे घरों से निकलने वाला कचरा भी शामिल है। नगर पालिका, नगर पंचायत और ग्राम पंचायतों की ओर से बिना किसी प्रोसेस किए इसे शहर के कुछ रिहायशी जगहों पर खुले में डंप किया जा रहा है। यह कार्य कई सालों से किया जाता आ रहा है, जबकि कोर्ट और सरकार के स्पष्ट आदेश है कि कचरा निस्तारण के लिए संबंधित निकाय को आबादी क्षेत्र से दूर कचरा डंप किया जाए। इसके विपरीत नगर पालिका और नगर पंचायतें न केवल आबादी क्षेत्र में कचरा डंप कर रही है, बल्कि निस्तारण का उचित इंतजाम न होने के कारण जिले के नगर पालिका और पंचायत के कर्मचारी रोजाना सैकड़ो टन कचरा कूड़ा खुले में डंप करकर नष्ट करने के लिए आग लगा देते है। इससे प्रदूषण भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

नगर के तमसा नदी तट के किनारे ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में नगर पालिका की ओर से 42 वार्डो से निकलने वाले 110 टन कचरा डंप किया जाता है, जबकि यह आबादी क्षेत्र से सटा हुआ है। इसके अलावा नगर पालिका की उदासीनता के चलते नरही बांध किनारे प्राइवेट अस्पताल संचालकों की ओर से रोजाना बड़ी संख्या में रोड किनारे अस्पताल से निकलने वाला कचरा फेका जाता है, जिसे जलाकर निस्तारित किया जाता है। जबकि इस कचरे में रासायनिक क्रिएशन से न केवल आग लगने के धुएं के गुब्बार उठते है, बल्कि पार्यावरण भी प्रदूषित होता है। इससे आस- पास रहने वाले लोगों पर हो रहा है, साथ भूमिगत जल के प्रदूषित होने का खतरा भी बढ़ रहा है। यही स्थित कोपागंज नगर पंचायत, घोसी नगर पंचायत, मधबुन, मोहम्म्दाबाद, अदरी, वलीदपुर नगर पंचायतों में है, जहां डंपिग ग्रांउड न होने से कर्मचारी घरों से निकलने वाला कचरा खुले में डंप कर उसे बिना किसी प्रोसेस के जलाकर नष्ट करते है। इस बावत में नगर पालिका के अधीषासी अधिकारी आशीष ओझा का कहना है कि शहर से निकलने वाले कचरा के निस्तारण को आबादी क्षेत्र से बाहरी जगह पर जमीन देखने का कार्य किया जा रहा है। जमीन चिहिन्त न होने तक आबादी क्षेत्र के बाहर एक नीजि प्लाट में कचरा संग्रहण करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed