{"_id":"5a959e244f1c1b0a7b8b9901","slug":"201519754788-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया सामग्री प्रयोग करने से आक्रोश, डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया सामग्री प्रयोग करने से आक्रोश, डीएम को सौंपा ज्ञापन
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मऊ। नगर के निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले में लाखों की लागत से हो रहे विकास कार्यो में घटिया सामग्री प्रयोग किए जाने पर पूर्व सभासद संपाति देेवी के नेतृत्व में मुहल्लेवासियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि नगर के निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले में लगभग 64 लाख से अधिक लागत से कई विकास कार्य कराए जा रहे हैं। अजय राय के मकान से रविदास मंदिर होते हुए माधव होटल को जाने वाले मुख्य मार्ग का निर्माण नगर पालिका की तरफ से कराया जा रहा है। निर्माण कार्य में पुरानी ईंटों को निकालकर पुन: लगाया जा रहा है। मुख्य मार्ग डिग्री कालेज से नेशनल हाइवे तक जल निकासी के लिए नाला निर्माण भी कराया जा रहा है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि डिग्री कालेज से विद्युत विभाग के कार्यालय के ट्रांसफार्मर तक नाला पहले से ही बना है। लेकिन इसके आगे पतला नाला बनाया जा रहा है। जिससे बरसात के दिनों में जलनिकासी की समस्या का संकट खड़ा हो सकता है। नगरपालिका प्रशासन सहित आला अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है। ज्ञापन देने वालों में संजय कुमार सिंह, कन्हैया लाल, रामनारायण, सूर्यभान, मुहम्मद नईम आदि शामिल रहे।