फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को दिया गया प्रशिक्षण

सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को दिया गया प्रशिक्षण

Thu, 02 Nov 2017 10:58 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को दिया गया प्रशिक्षण
मऊ। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने के लिए कमर कस चुका जिला और पुलिस प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। इस दौरान गुरुवार को कलेक्ट्रेटसभागार में जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही चुनाव के बाबत सभी को बताया गया।
विज्ञापन

डीएम ने अपने संबोधन में सभी सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेटों को आदेश दिया, बोले सभी अपने व्हाट्स अप नंबर को चालु रखें। साथ ही निकाय चुनाव से संबंधी बने ग्रुप में नंबर को ऐड करा लें। उन्होंने हिदायत दी कि यदि कोई अधिकारी कर्मचारी चुनाव से संबंधित बैठक में अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके विरूद्घ रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सभी सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया गया कि बूथ से संबंधी कोई भी समस्याएं आती है। तो वे उसे तत्काल बताए। संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट /जोनल मजिस्ट्रेट यह तय कर लें कि बूथों पर किसी प्रकार का विवाद तो नहीं न हैं। यदि कोई विवाद सामने आए तो इसकी सूचना तत्काल दें। इसके अलावा संवेदनशील बूथों पर विशेष नजर रखने को कहा गया। बोले चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना हमारा दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed