{"_id":"59c407d94f1c1b27688b5bc3","slug":"201506019289-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखाकार को दिलाया गया चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखाकार को दिलाया गया चार्ज
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। स्थानांतरण के बाद तालाबंद कर गायब हुए लिपिक की आलमारी को गुरुवार की दोपहर सीडीओ द्वारा गठित तीन सदस्यों की टीम ने तोड़वाया। साथ ही परदहां से स्थानांतरित होकर आए लिपिक को कार्यभार ग्रहण कराया।
रतनपुरा ब्लाक के वरिष्ठ लेखाकार अनिल कुमार का स्थानांतरण लगभग तीन माह पूर्व मुहम्मदाबाद गोहना के लिए हो गया था। रतनपुरा के लिए परदहां ब्लाक के लिपिक छोटेलाल का स्थानांतरण हुआ था। लेकिन स्थानांतरित लेखाकार रतनपुरा छोटेलाल को चार्ज नहीं दे रहा था। जिससे सभी कार्य प्रभावित होने लगें थे। खंड विकास अधिकारी फैसल आलम ने इसकी सूचना सीडीओ को दिया। सीडीओ के निर्देश पर गुरुवार को डीडीओ विजय शंकर राय ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर ताला तोड़कर चार्ज दिलाने की व्यवस्था की ।तीन सदस्यीय टीम में नायब तहसीलदार सदर शशिभूषण पाठक , खंड विकास अधिकारी फैसल आलम व एडीओ कोआपरेटिव सत्य नरायन यादव की उपस्थिति में लेखाकार के कमरे का ताला तोड़कर वर्तमान लेखाकार छोटेलाल को चार्ज दिलाया गया।