फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   भ्रष्टचार को मिटाने के नाम पर आई सरकार खुद दे रही भ्रष्टाचार को बढ़ावा

भ्रष्टचार को मिटाने के नाम पर आई सरकार खुद दे रही भ्रष्टाचार को बढ़ावा

Sun, 11 Nov 2018 12:21 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
भ्रष्टचार को मिटाने के नाम पर आई सरकार खुद दे रही भ्रष्टाचार को बढ़ावा
बढुआगोदाम (मऊ)। वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन निर्माण के लिए किसानों की अधिगृहित जमीन, मकान और दुकानों के मुआवजे के मामले में धांधली को लेकर शनिवार को भाकपा, माले, अखिल भारतीय किसान महासभा और प्रगतिशील व्यापार मंडल के नेतृत्व में बढुआगोदाम बाजार में धरना-प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला महासचिव वसंत कुमार ने कहा भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के खात्मे के नाम पर सत्ता में आई लेकिन भुमि अधिग्रहण के मुआवजे में राष्ट्रीय राजमार्ग और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने लूट-पाट और धांधली कर रहे हैं। अगर बढुआ गोदाम बाजार के लोगों को न्याय नहीं मिला तो हमारी पार्टी इस आंदोलन के पक्ष में खड़ी होगी और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। मजदूर किसान नेता टेलहू राम ने कहा कि सरकार हमसे है। हमारे साथ अन्याय करके ज्यादा दिनों तक सत्ता में टीक नहीं सकती। किसान महासभा के जिला प्रभारी विनोद सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा किसान और मजदूर विरोधी नीतियों के कारण किसान और मजदूर भुखमरी के कगार पर खड़ा है। किसान देश में आत्महत्या कर रहे हैं। इस दौरान शिवनाथ गुप्ता, राम सिंह, सीतराम यादव, अखिलानंद पांडे, डॉ. राम प्रवेश, हरिश्चंद्र, रामनारायण, इंद्रदेव गुप्ता, जयप्रकाश यादव, स्वामीनाथ, सुरेंद्र, शिवमूरत गुप्ता, जंगवहादुर, राम अवध आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed