{"_id":"5baa785e867a557fe05992d7","slug":"191537898590-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले का पानी ओवरफ्लो होने से 20 एकड़ फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले का पानी ओवरफ्लो होने से 20 एकड़ फसल जलमग्न
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के अहिरुपुर से लौवासाथ मार्ग स्थित नाले पर रेगुलेटर न लगने से हाहानाला का पानी ओवरफ्लो होने से क्षेत्र के के विभिन्न इलाकों की 20 एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। लोगों ने समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
अहिरुपुर से लौवासाथ मार्ग स्थित नाले पर रेगुलेटर न लगने से किसानों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है।नाले पर रेगुलेटर न लगने के चलते हाहा नाला का पानी ओवरफ्लो होने से अहिरुपुर के तालाब में पानी भर जाने से अहिरुपुर तथा तिघरा गांव के किसानों का बीस एकड़ धान की फसलें डूब गई। कई लोगों के घरों में पानी घुस गया है। इस संबंध में किसान जगरनाथ, जीयन, लक्षण, राम केवल, मुखलाल, छोटक, ग्राम प्रधान सतेंद्र यादव, तिघारा के प्रधान कुवंर श्याम नारायण सिंह का कहना है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है। मामले का अविलंब निस्तारण नहीं किया गया तो हम लोग चुप नहीं बैठेंगे।