{"_id":"5baa774a867a557ec232daee","slug":"191537898314-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई फार्मेसी के खिलाफ दवा व्यापारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई फार्मेसी के खिलाफ दवा व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दवा व्यापार वेलफेयर सोसायटी ने दवा व्यापार में ई- फार्मेसी का विरोध करते हुए काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष गोपालकृष्ण बरनवाल ने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार को लगातार पत्र एवं ई-मेल के माध्यम से दवा व्यापारियों की समस्या से अवगत कराया जा रहा है। बावजूद इसके ई फार्मेसी और पोर्टल न खुलने की समस्या का कोई ठोस निदान सरकार अब तक नहीं कर पाई है। दो वर्ष पहले केंद्रीय रसायन मंत्री अनंत कुमार ने मऊ के दवा व्यापारियों को आश्वासन दिया था कि ई- फार्मेसी की इजाजत नही दीं जाएगी। बावजूद इसके केंद्र सरकार के अधिकारियों ने उसकोे लागू करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि यह देश के नौ लाख दवा व्यापारियों तथा 40 लाख सहयोगी स्टाफ के साथ सरासर अन्याय है। मांगों पर अविलंब विचार नहीं करने पर केंद्र तथा प्रदेश सरकार के विरुद्ध देश के सभी दवा व्यापारी 28 सितंबर को सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे। जिला प्रवक्ता इशरत इकबाल लारी ने कहा कि 28 सितंबर को मऊ जनपद के सभी दवा व्यापारी दुकानें बंद कर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवजी राय, प्रवीण पांडेय, जमील अंसारी, राजेश राय, सतीश गुप्ता, संजय चिरानियां, गुड्डू सिंह, सौरभ राय, विनोद उमर, संतोष गुप्ता राजू, विजय बरनवाल, रामाशीष मौर्य, राजकुमार चौहान, रामनरेश सिंह, शीतलू पांडेय आदि शामिल रहे ।