{"_id":"5ab5497d4f1c1b01768b6f17","slug":"191521830269-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद की तैयारियां तेज, 51 केंद्रों पर होगी खरीदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद की तैयारियां तेज, 51 केंद्रों पर होगी खरीदी
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। शासन के आदेश पर जिले में धान खरीदी के बाद गेहूं खरीदी के लिए कवायद शुरू कर दी गई है, जिले में नवीन किसानों को रजिस्ट्रेशन करने का कार्य शुरू किया जा चुका है, इसके तहत अभी जिले के 100 किसान रजिस्ट्रेश करा चुके है। गत वर्ष 40 केंद्रों पर 78 हजार मैट्रिक टन गेहूं ख्ररीदी के निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 5459 किसानों से मात्र 24 हजार 190 मैट्रिक टन गेहूं की ख्ररीदी की जा सकी थी। बीते साल के अपेक्षा इस साल गेहूं ख्ररीद हेतु पिछले साल की तुलना में बनाए 40 क्रय केंद्र की जगह 51 केंद्र स्थापित करने के साथ सर्मथन मूल्य 1735 निर्धारित किया गया है। साथ ही क्रय केंद्रों पर किसानों की संख्या बढ़ाने के उदेश्य से पुराने किसानों को पुराने रजिस्ट्रेशन पर गेहूं क्रय करने दिए जाने का निर्णय लिया गया है।
जिला खाद और विपणन विभाग ने एक अप्रैल से 15 जून तक चलने वाली खरीदी के लिए सदर तहसील में 20 क्रय केंद्र, घोसी में 17 क्रय केंद्र, मधुबन में चार और मुुहम्मदाबाद गोहना में 10 क्रय केंद्र स्थपित किए जाएंगे। गत वर्ष चारों तहसीलों में 40 क्रय केंद्र स्थापित किए गए थे। पिछले साल किसानों के क्रय केंद्रों के बजाए व्यापारियों को गेहूं बेचे जाने से विभाग लक्ष्य 78 हजार मैट्रिक टन के सापेक्ष मात्र 24 हजार मैट्रिक टन की खरीदी कर सका था। हांलाकि विभाग के पास खरीदी के लिए कोई लक्ष्य अभी नहीं आया है, लेकिन विभाग द्ववारा लक्ष्य इस बार दोगुना होने की बात कह रहे है। इस बार लक्ष्य के अनुरूप खरीदी के लिए पिछले गेहूं का सर्मथन मूल्य 1630 में वृद्धी करते हुउ 1735 करने के साथ पुराने रजिस्ट्रेशन पर किसानों को गेहूं क्रय करने की सहुलियत देने के साथ क्रय करने के केवल तीन दिनों अंदर किसानों के खाते में आरटीजीएस के तहत राशि भेजने का निर्णय लिया गया है। खरीदी केंद्रों पर खरीदी के बावत जिला खाद्व विपरण अधिकारी दिनेश कुमार तिवारी का कहना है कि एक अप्रैल से खरीददारी के लिए चिहिन्त सभी केंद्रों पर तैयारियां पूरी की जा चुकी है। लक्ष्य के सापेक्ष खरीददारी के लिए रजिस्ट्रेशन किए हुए किसानों को मैसेज और फोन से सूचना देकर जागरूक किया जा रहा है।