{"_id":"5aa6bafd4f1c1b8f778b50be","slug":"191520876285-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में शोषित हो रहा दलित वर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में शोषित हो रहा दलित वर्ग
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मऊ। प्रदेश में जब से गैर कांग्रेसी सरकारी सत्ता में आई तभी से प्रदेश के दलित समाज के लोगों का न केवल विकास रुका है। बल्कि दलित समाज के लोगों पर जुर्म, ज्यादती और अत्याचार की घटना लगातार बढ़ रही है। थानों और सरकारी कार्यालय में दलित समाज के लोगों की समस्याएं सुनी नहीं जा रही हैं। यह बात कांग्रेस कमेटी के महासचिव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम सहाय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
सोमवार को नगर के मिर्जाहादीपुरा में कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन हुई। बैठक में तीन अप्रैल को दलित समाज की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नगर पालिका के कम्युनिटी हाल में होने वाले दलित सुरक्षा और संविधान बचाओ मंडलीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई। सुशील चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन में दलित सुरक्षा को लेकर दलितों को जागरूक कर उन्हें सम्मेलन में पहुंचाने के लिए अभी से जुट जाए। जिससे दलित प्रदेश सरकार को अपने साथ हो रहे भेदभाव नीति से रूबरू करा सके। बैठक में अध्यक्ष जयप्रकाश, सुखचैन राव, अजीत भारती, आदित्य आर्य, राजेश मेहता, हरिलाल गौतम आदि रहे।