{"_id":"5aa6ba164f1c1b27088b4d13","slug":"191520876054-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगो को लेकर अमीन संघ का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगो को लेकर अमीन संघ का धरना जारी
Updated Mon, 12 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के मुहम्मदाबाद गोहना तहसील इकाई सदस्यों की बैठक सोमवार को तहसील मुख्यालय पर हुई। बैठक में 2800 ग्रेड पे में खंडित सेवा को जोड़कर पद नाम परिवर्तित करने और सभी कर्मचारियों को लाभ देने की मांग को लेकर अमीन संघ अनिश्चित कालीन धरना को जारी रखने पर विचार किया गया। अनिल कुमार दुबे ने कहा कि अमीन संघ की मांग जायज और तर्कपूर्ण है। मांगो को लेकर अमीन संघ शांतिपूर्ण ढंग से धरना जारी रखेगा। राजेश सिंह ने कहा कि आंदोलन द्वारा हर प्रकार की मांग पूरी कराई जा सकती है। अमीन संघ की मांग पूर्णतया जायज और अचित्यपूर्ण है। कहा कि मांग पूरा होने तक हम संघर्ष करने पर मजबूर हैं। बैठक में जितेंद्र सिंह, प्रेमबहादुर, आत्माराम, रामनाक्षत्र, छोटकून आदि शामिल रहे।