{"_id":"5c1540b2bdec2253a95a007c","slug":"181544896690-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खादी ग्रामोउद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खादी ग्रामोउद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के जीवन राम छात्रावास के मैदान में लगाई गई खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ शनिवार खादी ग्रामोद्योग आयोग के निवेशक जेपी राम द्वारा किया। शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार खादी एवं ग्राम उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जगह-जगह प्रदर्शनी का आयोजन कर आती है। जिससे लोगों में जागरूकता हो और लोग खादी एवं स्वदेशी सामानों का अधिक से अधिक उपयोग करें।
वहीं शुभारंभ सत्र में मौजूद लोगों को सहायक निदेशक हेमा प्रजापति ने खादी एवं ग्रामोद्योग के विषय में विस्तृत जानकारी दी। इसी क्रम में आयोजक संस्था के मंत्री अखिलेश सिंह ने बताया कि लगी प्रदर्शनी में गोरखपुर, देवरिया, मऊ, आजमगढ़ गाजीपुर के साथ लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, हरदोई, प्रतापगढ़, हरिद्वार, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, राजस्थान एवं जम्मू कश्मीर से दुकानदारों ने दुकानें लगाई है। बताया कि प्रदर्शनी में कुल 100 स्टाल बनाए गए हैं। प्रदर्शनी 30 दिसंबर तक चलेगी। इस मौके पर जेपी सिंह, राजेश सिंह, ओम प्रकाश, सुरेश यादव, धर्मेंद्र सिंह, ब्रह्मानंद सिंह, सतीश शर्मा, मोहम्मद दानिश, सुमन यादव आदि लोग उपस्थित रहे।