{"_id":"5bbcdb72867a552868332b33","slug":"181539103602-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मऊ। हिंदु युवा वाहिनी भारत के जिलाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा सरकार जनता से किए गए मुद्दे को लेकर भटक गई। भाजपा जनता से अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण का वादा किया गया था, लेकिन पूर्ण बहुमत के बाद भी बीजेपी द्वारा मंदिर का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। जबकि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने से श्रीराम मंदिर के बनने की प्रबल संभावना थी, लेकिन मुख्यमंत्री खुद एक धार्मिक गुरू होते हुए भी मंदिर बनाने को लेकर कोई रुची नहीं जता रहे है। जिलाध्यक्ष ने अयोध्या में पूज्य धर्माचार्यो के आमरण अनशन का समर्थन करते हुए श्रीराम मंदिर का निर्माण कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में मंटू सिंह, अरूण सिंह, प्रवीण सिंह, विकास पांडेय, अनुज सिंह, अमित यादव, दुर्गेश मौर्या, जयसिंह भारती, अंकित , कल्लू आदि मौजूद रहे।