{"_id":"5b69d45f4f1c1b8f3e8b593a","slug":"181533662303-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन बहाली को लेकर कलेक्ट्रट पर संघ करेंगे विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन बहाली को लेकर कलेक्ट्रट पर संघ करेंगे विरोध प्रदर्शन
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक घोसी नगर के सर्वोदय इंटर कॉलेज प्रागंण में बैठक आयोजित हुई। बैठक में 9 अगस्त को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कलेक्ट्रट पर होने वाले विरोध प्रदर्शन को लेकर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष कुलदीप ने कहा कि 9 अगस्त को प्रदेश में सभी जिला व मंडल मुख्यालयों पर कर्मचारी-अधिकारी, शिक्षक के बैनर तले पुरानी पेंशन की बहाली हेतु धरना प्रदर्शन किया जाना प्रस्तावित है। इस धरने में सभी विभाग के कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे, हमारा संगठन भी इसमें प्रतिभाग करेगा। वहीं जिलामंत्री विनीत प्रताप राय ने बताया कि पहली अप्रैल 2005 से सरकार ने पुरानी पेंशन की व्यवस्था खत्म कर दी है, जिससे शिक्षक और दूसरे कर्मचारियों का बहुत नुकसान हो रहा है। इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पेंशन को बहाल करने के लिए सभी कर्मचारी संघ एकजुट होकर धरना प्रदर्शन की नीति तैयार कर रहे हैं। बैठक में परमानंद यादव, डॉ.संजय भारती, बलवंत सिंह, डॉ.राजेश यादव, जकाउल्लाह और राजेश यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।