फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बदहाल पड़ा है उच्च प्राथमिक विद्यालय का शौचालय

बदहाल पड़ा है उच्च प्राथमिक विद्यालय का शौचालय

Fri, 13 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
बदहाल पड़ा है उच्च प्राथमिक विद्यालय का शौचालय
कोपागंज। शिक्षा सत्र तीन माह बीत गया, लेकिन क्षेत्र के भरथिया कादीपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में सुविधाओं को बहाल नहीं किया जा सका है। विद्यालय का शौचालय बदहाल पड़ा है। इससे शिक्षिकाओं तथा बालिकाओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावकों की शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षा सत्र का चौथा माह चल रहा है, लेकिन अभी तक कोपागंज विकास खंड क्षेत्र के भरथिया कादीपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शौचालय सहित बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। विद्यालय में बने शौचालय में घास उग आई है। दरवाजे टूट गए हैं। इसके चलते बालिकाओं तथा शिक्षिकाओं को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। शासन की तरफ से परिषदीय विद्यालयों के शौचालय मरम्मत आदि कार्यो के लिए ग्राम सभा की तरफ से कराए जाने का फरमान जारी किया गया है। इसके बावजूद पंचायतीराज विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी लिखा पढ़ी कर खानापूर्ति कर रहे हैं। छात्र छात्राओं का कहना रहा कि शौचालय की दयनीय दशा देख कर विद्यालय में पानी भी नहीं पीते हैं। अभिभावक गुलाब, नगीना, सुमेर, राजेंद्र, महेंद्र का कहना रहा कि विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं किया जा सका है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीरा राय का कहना रहा कि विभागीय अधिकारियों को कई बार शिकायत दर्ज कराई गई। ग्राम प्रधान रामअवध चौहान का कहना है कि शौचालय के मरम्मत का प्रस्ताव बन गया है। शीघ्र ही मरम्मत करा दिया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी आरपी राम का कहना है कि शौचालय की मरम्मत के लिए हर वर्ष छह हजार रुपये विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में आता है। मामले की जांच करा कर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed