{"_id":"5b15881a4f1c1ba66e8b62fc","slug":"181528137754-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना नंबर प्लेट की चार बाइक पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना नंबर प्लेट की चार बाइक पुलिस ने पकड़ा
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वलीदपुर। नगर में चोरी छिनैती और दूसरे अपराधों में कमी लाने के उद्येश्य से पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल के नेतृत्व में मुहम्मदाबाद गोहना मुख्यालय स्थित आधा दर्जन राष्ट्रीयकृत बैंकों में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस ने बैंक कार्यालयों में लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ-साथ आसपास घूमते हुए संदिग्ध लोगों से पूछताछ और जांच पड़ताल किया। विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने बिना नंबर के चार वाहनों को जब्त कर लिया।
सोमवार की दोपहर करीब एक बजे सीओ ने पुलिस साथियाें के साथ नगर के दोनों एसबीआई बैंक और यूनियन बैंक, एचडीएफसी बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस ने चार लोगों को संदिग्ध रूप से घूमते हुए पाकर उनसे पूछताछ की, लेकिन बाद में सही साबित होने पर उन्हें छोड़ दिया। पुलिस ने अलग-अलग बैंकों के बाहर चार दो पहिया वाहनों पर नंबर अंकित न होने से जब्त कर लिया। पुलिस ने लोगों को बैंक कार्यालयों के पास बिना कारण घूमने से मना कर दिया। सीओ आलोक जायसवाल का कहना है कि पुलिस लगातार बैंक और बाजारों में निगरानी कर रही है। साथ ही संदिग्ध मिलने पर पूछताछ भी कर रही है।