{"_id":"5b0c4ca34f1c1b926e8b5283","slug":"181527532707-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभाओं को पुरस्कृत कर किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभाओं को पुरस्कृत कर किया गया सम्मानित
Updated Tue, 29 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
नगर के जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान पर आयोजित सम्मन समारोह में सम्मानित हुए अभिभावक, बच्चे और शिक्षक।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। परिषदीय विद्यालयों मेें तमाम कमी तथा सीमित संसाधनों के बावजूद जिले के लगभग 20 परिषदीय विद्यालयों के 240 से अधिक बच्चों ने गत वर्ष के शिक्षा सत्र में बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से आयोजित मंडल तथा राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में मेडल जीतकर बेसिक शिक्षा विभाग को गौरवांवित किया। ऐसे छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों तथा विद्यालय के रसोइयों को विभाग ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शिक्षा विभाग की इस अनूठी पहल से सभी में खुशी है।
सोमवार को नगर के इमिलिया स्थित डायट सभागार में सोमवार को छात्र, शिक्षक, रसोइया एवं अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता राजीव रंजन मिश्र ने सात विद्यालयों के विजेता बच्चों, शिक्षकों, अभिभावकों तथा रसोइयों को शैक्षिक सामाग्री एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। दौड़ में उप्रावि झझवा की अंतिमा राजभर, अन्नूपार के प्रशांत तथा कन्हैया चौहान, प्रावि इटौरा की विक्की, मानिकपुर की रिंकी, एवं कबड्डी, खो खो में प्राथमिक विद्यालय खूंटी, देवदह, योगासन एवं पीटी में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय जमीन सहरूल्लाह, संगीत में उच्च प्राथमिक विद्यालय अइलख एवं रतनपुरा के विद्यालय परिवार को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा बच्चों की उपलब्धियों में योगदान के लिए डायट प्रवक्ता अनुराधा यादव, राजेश मित्तल, शिक्षक, प्रशिक्षक अरविंद पांडेय, प्रवीण श्रीवास्तव, जिला व्यायाम शिक्षक सहेंद्र सिंह, रामनिवास मौर्य, व्यायाम शिक्षिका विभा राय, बबलू त्रिपाठी, श्रीकांत यादव, अमरदेव, प्रतिभा राय, जीवधन, सुरेंद्र यादव, बृजेश पांडेय, शैलेंद्र पांडेय, रामाशंकर यादव, व्यास, इंद्रावती, शांती, शारदा, स्वामीनाथ को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने में नि:संदेह उनके अभिभावक, शिक्षक तथा रसोइयों का योगदान सर्वोपरि है। संचालन अरविंद पांडेय ने किया।