{"_id":"5a5a4ea74f1c1b63428b4bfe","slug":"181515867815-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेगी चार सदस्यीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेगी चार सदस्यीय टीम
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से तैयारियां तेज हो गई हैं। अधिकांश परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों ने सीसीटीवी कैमरा लगाने सहित सभी तैयारियां पूरी कर लेने की रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय भेज दिया है। लेकिन कई परीक्षा केंद्रों पर तैयारी आधी अधूरी ही है। जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर मानक का सत्यापन करेगी। निरीक्षण मेें गड़बड़ी मिलने पर जांच टीम संबंधित परीक्षा केंद्र को निरस्त करने की संस्तुति बोर्ड को भेजेगी।
हाईस्कूल, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा छह फरवरी से प्रस्तावित है। बोर्ड परीक्षा मेें 120576 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए 145 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। डीआईओएस ने गत दिसंबर माह में एएल नोमानी इंटर कालेज में सभी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक ली थी। बैठक में सभी तैयारी पूरा कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया था। लेकिन कई परीक्षा केंद्रों पर अभी भी तैयारी आधी अधूरी है। ऐसे में फाइनल सत्यापन करने के लिए डीआईओएस ने चार सदस्यीय टीम गठित की है। टीम में जिला विद्यालय निरीक्षक, वित्त व लेखाधिकारी, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी,जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा अभियान सहित चार सदस्यीय टीम शामिल होंगे।जांच टीम 16 जनवरी से परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेगी। सत्यापन में गड़बड़ी मिलने पर परीक्षा केंद्रों को निरस्त करेगी। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. वीपी सिंह का कहना है कि केंद्र व्यवस्थापकों को 15 जनवरी तक सीसीटीवी कैमरा, फर्नीचर सहित सभी तैयारी मानक के अनुुरुप पूरा करने का निर्देश दिया है।16 जनवरी से चार सदस्यीय जांच टीम परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेगी। जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित परीक्षा केंद्र को निरस्त कर दिया जाएगा।
परीक्षा केंद्र पर रहनी चाहिए यह व्यवस्था