फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   परीक्षकों को नोटिस, मांगा स्पष्टीकरण

परीक्षकों को नोटिस, मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 13 Mar 2019 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
परीक्षकों को नोटिस, मांगा स्पष्टीकरण
मऊ। यूूपी बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के छठवें दिन नगर सहित जिले के चारों मूल्यांकन केंद्रों पर वित्तविहीन विद्यालयों में तैनात वित्तविहीन विद्यालयों से तैनात परीक्षकों के रुचि न लेने से मूल्यांकन कार्य धीमी गति से चल रहा है। यही प्रक्रिया चलती रही तो बाद में दबाव पड़ने की स्थिति में मूल्यांकन की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है। 2090 के सापेक्ष 998 परीक्षक ड्यूटी पर आए। इसके चलते अब तक 514614 के सापेक्ष 171621 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो सका है। डीआईओएस ने लापरवाह परीक्षकों को नोटिस भेजा है। यूपी बोर्ड की तरफ से 514614 उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 2090 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके लिए नगर के तालीमुद्दीन इंटर कालेज, एएल नोमानी इंटर कालेज, मुस्लिम इंटर कालेज तथा शहीद इंटर कालेज मधुबन को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन कार्य आठ मार्च से चल रहा है।उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए अधिकांश नियुक्त परीक्षक मान्यता प्राप्त वित्तविहीन विद्यालयों से हैं। वित्तविहीन विद्यालयों से नियुक्त किए गए अधिकांश परीक्षक मूल्यांकन करने में रुचि ही नहीं ले रहे हैं। केंद्र व्यवस्थापक प्रतिदिन आनलाइन रिपोर्ट भेज रहे हैं, लेकिन बोर्ड की तरफ से लापरवाह परीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकी है। मूल्यांकन के छठवें दिन बुधवार को मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों की संख्या कम रही। तालीमुद्दीन इंटर कालेज में 101312 के सापेक्ष 26440, एएल नोमानी इंटर कालेज में 142173 के सापेक्ष 61835, मुस्लिम इंटर कालेज में 128797 के सापेक्ष 45477 और शहीद इंटर कालेज में 142332 के सापेक्ष 37869 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ही किया गया है। इस बाबत डीआईओएस डॉ. केसी भारती का कहना है कि निर्धारित समय के अंदर ही मूल्यांकन कार्य करा दिया जाएगा। वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों से नियुक्त परीक्षक अनुपस्थित चल रहे हैं। लापरवाह परीक्षकों को नोटिस भेजी गई है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed