फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जीएसटी में छूट पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने मनाई खुशी

जीएसटी में छूट पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने मनाई खुशी

Sun, 20 Jan 2019 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी में छूट पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने मनाई खुशी

विज्ञापन
मऊ। भारत सरकार द्वारा जीएसटी में व्यापारियों को दिए गए छूट और सवर्णों को दस फीसदी आरक्षण दिए जाने पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की तरफ से शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर खुशी का इजहार किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के सामने पटाखा फोड़कर अपनी खुशी को जताया।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कैलाश मद्धेशिया ने कहा कि आने वाले दिनों में केंद्र सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए काफी कुछ करने वाली है। व्यापारी वर्ग सदैव भाजपा के साथ रहा है और आगे भी रहेगा। बोले बसपा और सपा की सरकारों में सदैव व्यापारियों का शोषण किया जाता रहा है। अराजकतत्वों द्वारा आए दिन लूट मार, हत्या करके व्यापारियों को भयभीत करने का काम किया गया है। क्षेत्रीय संयोजक संजय वर्मा ने कहा कि व्यापार से संबंधित सभी विभागों से मिलकर सख्ती से कहा गया कि यदि किसी व्यापारी की तरफ से कोई शिकायत मिली तो कर्मचारी/अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा। खुशी मनाने के दौरान संतोष वर्मा, आकाश सिंह, बबलू राजभर, विजय राजभर, नीरज राही, खालिद, अंजनी सिंह, महाप्रसाद गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed