फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय पर किया हंगामा

सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय पर किया हंगामा

Thu, 10 Jan 2019 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय पर किया हंगामा
घोसी। नगर पंचायत सभासदों ने नगर पंचायत में विकास कार्यो के ठप होने, जनकल्याणकारी योजना के क्रियान्वयन में व्यापक पैमाने पर अनियमितता करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर कार्यालय पर हंगामा किया। उन्होंने नारेबाजी के बीच कार्यालय के मुख्य गेेट पर तालाबंदी कर घंटों प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर को सभासदों ने समस्याओं से संबंधित14 सूत्री मांग पत्र सौंपा। हालांकि सभासदों ने इस दौरान चेतावनी भी दी कि यदि मांगों पर जल्द गौर नहीं किया गया तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

सभासद संघ के संरक्षक नासिर ने कहा कि पंचायत में विकास कार्य ठप है। सभासदों की तरफ से कोई भी जानकारी मांगने पर पंचायत प्रशासन द्वारा नहीं दी जा रही है। कार्यलय में मनमानी चरम पर है। विकास कार्यों को नजरंदाज किया जा रहा। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि गरीबों को कंबल नहीं मिल पा रहा है। कितने कंबल आए और कितनों को वितरण हुआ इसकी जानकारी नहीं दी जा रही। जनवरी 2018 से जनवरी 2019 के बीच कितना कार्य हुआ इसकी भी जानकारी देने में चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी कन्नी काट रहे। आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार छुपाने के लिए यह सब किया जा रहा है। सोलर लाइट लगाने, कंबल वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। प्रधान लिपिक पर व्यापक पैमाने पर मनमानी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सभासद संघ के अध्यक्ष पद्माकर ने कहा कि पंचायत प्रशासन भ्रष्टाचार में लिप्त है। नियम के तहत कर्मचारियों तथा अधिकारियों का यहां से स्थानांतरण किया जाए। सभासद नेहाल अख्तर, गोपाल साहनी, शाहजनम ने कहा कि परिवार रजिस्टर, मकान गणना में नामदर्ज कराने में धन उगाही की जा रही है। इसे हर हाल बंद किया जाए। पात्र गृहस्थी के लिए पुन: सर्वे किया जाए। प्रधान लिपिक का जल्द से जल्द स्थानांतरण किया जाए। मांगों पर अविलंब विचार नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान इजहारअहमद, अखिलेश कन्नौजिया, विनोद राजभर, गुफरान, बरकतुल्लाह, अजय दुबे, अजीत सोनकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed