{"_id":"5a511c804f1c1b32198b5491","slug":"171515265152-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान भास्कर का उदय हुआ तो लोगों के खिल उठे चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान भास्कर का उदय हुआ तो लोगों के खिल उठे चेहरे
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। कई दिनों से जिला कोहरे और शीतलहर में जकड़े होने के बाद शनिवार को धूप निकलते ही लोगों के चेहरे खिल उठे। बाजारों में चहल पहल दिखी। साथ ही लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली।
जहां कोहरा और हाड़ कपाने वाली ठंड से लोग बेहाल थे। वहीं सर्द हवाओं के चलने से शनिवार को भी लोग घरों से देर से निकले। शनिवार को शहर का तापमान अधिकतम 19 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री दर्ज किया गया। लगभग 11 बजे के बाद धूप निकलते ही जनजीवन में थोड़ा सामान्य हो पाया। धूप निकलने के बाद बाजारों में चहल पहल बढ़ गई। लोग अपने रुके कामों को निबटाने में व्यस्त हो गए। कई दिनों से सुस्त पड़ चुके बाजार में भी ग्राहकों की भीड़ दिखने लगी। लोग जहां अलाव का सहारा लेने को मजबूर थे वहीं शनिवार को सभी धूप सेंकते नजर आए।
सरकारी कार्यालयों के भी तमाम कर्मचारी बाहर धूप का आनंद लेते देखे गए। शीतलहर का कहर जारी रहने के कई दिनों बाद निकली धूप ने घरों में कंबल के अंदर कैद बुजुर्गो और बच्चों को राहत प्रदान की। पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार दो सप्ताह से पड़ रही हाड़ कंपा देने वाली ठंड और गलन के बाद शनिवार को भगवान सूर्य के दर्शन हुए तो लोगों ने राहत की सांस ली। युवा बच्चे,बुजुर्ग ही नहीं बल्कि पशु पक्षी भी खिली धूप में ठंड से बचने की कोशिश करते दिखे।