फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   धान खरीद शुरू, अधिकांश क्रय केंद्रों पर पसरा रहा सन्नाटा

धान खरीद शुरू, अधिकांश क्रय केंद्रों पर पसरा रहा सन्नाटा

Wed, 01 Nov 2017 11:42 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
धान  खरीद शुरू, अधिकांश क्रय केंद्रों पर पसरा रहा सन्नाटा
मऊ। धान खरीद योजना के तहत जिले के विभिन्न इलाकों में बनाए गए धान क्रय केंद्रों पर बुधवार को धान खरीद शुरू हुई। लेकिन अधिकांश केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। कई केंद्रों पर किसान धान खरीद के बारे में पता करते देखे गए। धान खरीद के पहले दिन एक छटांक की खरीद नहीं हो सकी। विभागीय निर्देश को ताक पर रखते हुए कई क्रय केंद्रों पर पोस्टर बैनर पोस्टर बैनर नहीं लगा था।
विज्ञापन

धान की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए जिले मेें 60 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें खाद्य विभाग के नौ, पीसीएफ के 34, कर्मचारी कल्याण निगम के दो, एनसीईएफ के दो, पीसीएफ के दो, भारतीय खाद्य निगम के नौ केंद्र शामिल है। योजना के तहत बुधवार से धान खरीद शुरू कर दी गई। लेकिन पहले दिन क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसर रहा। कई क्रय केंद्रों पर पोस्टर बैनर नहीं लगा था। लेकिन धान खरीद के पहले दिन एक छटांक की खरीद नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने बुधवार को कई धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को चेतावनी दिया कि सभी छोटे बडे किसानों का धान अवश्य लिया जाए। कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। जिलाधिकारी ने सभी क्रय केन्द्रों पर यह लिखने के निर्देश दिए कि 15 रुपये प्रति कुंतल किसान को मूल्य के अतिरिक्त मिलेगा। इसी क्रम में लाखीपुर, कल्याणपुर में कांटा खराब पड़ा मिलने पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी दिनेश तिवारी ने मरम्मत कराने का आदेश दिया। क्रय विक्रय केंद्र कोपागंज में पोस्टर बैनर नहीं लगा था। घोसी संवाददाता के अनुसार तहसील क्षेत्र के अधिकांश क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। जिलाधिकारी ने लाखीपुर, कल्याणपुर क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। एसडीएम घोसी ने कई क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कहिनौर व बबुआपुर में कर्मचारी कल्याण निगम के दो धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। लेकिन व्यापक पैमाने पर प्रचार प्रसार न होने से अधिकांश किसानों को क्रय केंद्र खुलने की जानकारी नहीं थी। क्षेत्र के किसान हीराराम, ओपी सिंह,हेमंत मौर्य ,उमेश प्रसाद का कहना था कि योजना की जानकारी न रहने के चलते आढतियों को फसल बेचना पड़ा। कर्मचारी कल्याण निगम बबुआपुर धान क्रय केन्द्र प्रभारी श्रीराम राम ने बताया कि सुबह नौ से शांम पांच बजे तक धान खरीद की जाएगी। इच्छुक किसान रजिस्ट्रेशन करा कर अपना धान बेच सकते हैं।मझवारा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के सेमरीजमालपुर स्थित धान क्रय केंद्र पर कर्मचारी तो थे, लेकिन किसानों के न आने से क्रय केंद्र पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed