फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   शीशा तोड़ बदताशों ने बोलेरों से उड़ाया दो लाख

शीशा तोड़ बदताशों ने बोलेरों से उड़ाया दो लाख

Sat, 22 Jul 2017 12:30 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
शीशा तोड़ बदताशों ने बोलेरों से उड़ाया दो लाख
मधुबन। स्थानीय तहसील में रजिस्ट्री कराने आये लोगों के बोलेरो से उचक्कों ने वाहन का शीशा तोड़कर दो लाख रुपये उड़ा दिए। शुक्र था कि गाड़ी में दूसरी जगह रखा पांच लाख रुपये सही सलामत बच गया। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। उच्चकों के दिन दहाड़े इस दुस्साहसिक कार्य से सभी लोग हैरान हैं और तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि रसूलपुर निवासी अमरनाथ, संत विजय पुत्र रामकुंवर आदि जमीन का बैनामा कराने के लिये मधुबन तहसील पर आ रहे थे। इसके लिये उन्होंने घर में रखे पांच लाख रुपये अपनी बोलेरो में सुरक्षित जगह रख कर और दो लाख रुपये लेने के लिए दोहरीघाट स्थित बैंक चले गए। वहां से इन लोगों ने दो लाख रुपये बैंक से निकाला और ड्राइवर की पिछली सीट के पीछे एक झोले में रखकर डाल दिया। इसके बाद वह लगभग साढ़े तीन बजे मधुबन आकर बोलेरो को अस्पताल परिसर में खड़ा करके उसे लॉक कर अस्पताल से सटे तहसील में रजिस्ट्री कराने चले गए। रजिस्ट्री आदि का कार्य निपटाने के बाद जब वह गाड़ी के पास बैनामा करने वाले को पैसा देने के लिए आये तो उन्होंने अस्पताल में खड़ी गाड़ी के दूसरे दरवाजा का शीशा टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए। देखा तो शीशा तोड़कर उचक्के ड्राइवर के पीछे थैले में रखा दो लाख रुपये लेकर फरार हो चुके थे। मामले की जानकारी होने पर आस पास के लोग जुट गये और यहां इस तरह की पहली घटना बताते हुए आश्चर्य चकित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed