फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   17 workers including SP candidate sued, 4 arrested

सपा प्रत्याशी समेत 17 कार्यकर्ताओ पर मुकदमा, 4 गिरफ्तार

Fri, 09 Jul 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
17 workers including SP candidate sued, 4 arrested
मुहम्मदाबाद गोहना(मऊ)। ब्लाक प्रमुख चुनाव में नामांकन के दौरान बृहस्पतिवार को सपा प्रत्याशी द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन करने, पुलिस द्वारा रोके जाने पर सिकटिया पुलिस चौकी इंचार्ज से हाथापाई व अभद्र भाषा का प्रयोग व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने सपा के ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी समेत 17 नामजद और करीब 40 से 50 अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चार नामजद लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शेष की गिरफ्तारी को लेकर दबिश जारी है। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए सपा द्वारा शिव बच्चन यादव को प्रत्याशी घोषित किया गया है। बृहस्पतिवार को नामांकन के बाद सपा प्रत्याशी दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं व बीडीसी सदस्यों के साथ देवलास क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे थे। इस दौरान सैकड़ों की भीड़ को देखकर वहां तैनात दरोगा ने जब रोका तो सपा कार्यकर्ता दरोगा से उलझ गए। इस दौरान हाथापाई और गाली गलौज की गई। इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में सिकटिया पुलिस चौकी इंचार्ज दल प्रताप सिंह ने सपा प्रत्याशी शिव बच्चन यादव समेत 17 लोगों के खिलाफ नामजद और करीब 40 से 50 अज्ञात सपा जनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने, पुलिस अधिकारी से उलझने आदि अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने रात में दबिश देकर नामजद लोगों में से 4 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शेष की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर पुलिस बल पूरी तरह से तैयार है। लेकिन बृहस्पतिवार को सैकड़ों की अनावश्यक भीड़ को रोकने पर सपा कार्यकर्ताओं ने सिकटिया चौकी इंचार्ज के साथ हाथापाई व धक्का मुक्की कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

घटना के बारे में सपा प्रत्याशी शिवबचन यादव का कहना है कि नामांकन के बाद मैं कुछ समर्थकों के साथ देवलास मंदिर में दर्शन करने जा रहा था तो चौकी इंचार्ज द्वारा अनावश्यक रूप से रोका और मुझसे गाली गलौज की गई। कहा कि साजिश के तहत मुझे चुनाव में हराने को लेकर मेरे ऊपर गलत केस दर्ज किया गया है ताकि मैं अपना वोट ना दे पाऊं और मेरे समर्थकों का मनोबल तोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed