फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   164 boxes of cream rolls made in insect oil seized

Mau News: कीड़े वाले तेल में बनी 164 पेटी क्रीम रोल जब्त

Fri, 29 Mar 2024 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
164 boxes of cream rolls made in insect oil seized
मऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बृहस्पतिवार को नगर के ताजोपुर स्थित श्रीदुर्गा बेकरी फर्म में छापेमारी कर मिलावटी खाद्य पदार्थ जब्त किया। 72 हजार 840 रुपये का खारी और क्रीम रोल जब्त की गई। जांच में पता चला कि क्रीम रोल को बनाने में इस्तेमाल की गई तेल मानक के अनुरूप नहीं थी। तेल में मरे और जीवित कीड़े मिले हैं। दिसंबर 2023 में क्रिसमस पर विभाग ने मधुबन थाना क्षेत्र के चचाईपार मखमेलपुर से लिया गया नमूना जांच में फेल हो गया। यह ताजोपुर की बेकरी फर्म में बनी थी। सहायक खाद्य आयुक्त सुरेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम 22 दिसंबर 2023 को मधुबन थाना क्षेत्र के चचाईपार स्थित विशाल गुप्ता की दुकान से क्रीम रोल का नमूना लिया गया था। जिसे जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजी गई थी। जिसमें ताजोपुर इंडस्ट्रीयल एरिया श्री दुर्गा बेकरी की पाई गई। जांच में पता चला कि क्रीम रोल में प्रयोग हुआ तेल मानक के अनुरूप नहीं था और उसमें मरे और जीवित कीड़े पाए गए। जांच रिपोर्ट आते ही सुरेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम दुर्गा बेकरी पर पहुंचे। खारी के पैकेट पर तारीख और बैच नंबर नहीं लिखा मिला। जिसके बाद 79 बॉक्स में 1576 पैकेट खारी जब्त की गई जिसकी कीमत 23 हजार 640 रुपये थी। वहीं क्रीम रोल की पैकिंग पर भी तारीख और बैच नंबर नहीं लिखा मिला। जिस पर टीम ने 164 पेटी क्रीम रोल जब्त किया। क्रीम रोल की कीमत 49 हजार 200 थी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राना, बिंदु पांडेय, सत्यराम यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed