{"_id":"5c48b157bdec22735d3fa741","slug":"161548267863-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण विधा के गुर सिखाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण विधा के गुर सिखाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक संसाधन केंद्र परदहां तथा नगर संसाधन केंद्र में चल रहे ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम का निरीक्षण बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने किया। साथ ही शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण विधा के गुर सिखाए।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने कहा कि जब तक शिक्षक समाज में बच्चों को शिक्षा के माध्यम से उनकी पहचान नहीं स्थापित करेंगे तब तक उन गुरुओं का भी पहचान स्थापित नहीं हो पाएगी। जनपद में चलाए जा रहे मिशन पहचान को ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि बच्चे का न्यूनतम अधिगम स्तर इससे प्राप्त करते हुए मिशन पहचान के तहत बच्चों के अंदर प्रतियोगी भावना को जन्म दिया जा सकता है। जिससे परिषद के बच्चे आने वाले समय में प्रतियोगी परीक्षाओं को भी पास कर सकेंगे। गुरुजनों को कक्षा में बच्चों के साथ स्वच्छंद वातावरण में जीवन जीने की शैली का विकास जब तक हम नहीं करेंगे तब तक हम शिक्षा के माध्यम से समाज को नहीं सुधार पाएंगे। सभी प्रशिक्षुओं ने मिशन पहचान को खुद से जोड़कर गर्व की अनुभूति करने की बात कही। इस दौरान जिला संदर्भदाता चंद्रापीड मिश्र, जनपद नोडल रूपेश पांडे, जिला समन्वयक प्रशिक्षण गजेंद्र सिंह, ब्लॉक संदर्भदाता रंजना सिंह, विनीत श्रीवास्तव, अनिल सिंह,ओम प्रकाश शुक्ला आदि मौजूद रहे।