फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सकारात्मक प्रतिस्पर्धा पैदा करती हैं प्रतियोगिताएं

सकारात्मक प्रतिस्पर्धा पैदा करती हैं प्रतियोगिताएं

Fri, 11 Jan 2019 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
सकारात्मक प्रतिस्पर्धा पैदा करती हैं प्रतियोगिताएं
हलधरपुर। रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के अइलख स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता तथा अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 63 छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बीडीओ राजेश चतुर्वेदी ने एक सितंबर से 30 नवंबर तक विद्यालय में कुल 63 कार्य दिवस में 63 दिन उपस्थित होने वाले 15 बच्चों, 62 दिन उपस्थित होने वाले 14 बच्चों तथा 61 दिन उपस्थित होने वाले 11 बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही गोरखपुर एवं बरेली में होने वाली विभिन्न प्रांतस्तरीय प्रतियोगिताओं में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 24 छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताएं बच्चों के मन में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा पैदा करती हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण सिंह ने कहा कि विद्यालय परिवार ने कड़ी मेहनत कर विद्यालय के छात्र छात्राओं को तराश कर मंडल तथा प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला समन्वयक अखिलेश सिंह, इंद्रपति यादव, राम कैलाश सिंह, सर्वजीत सिंह, ब्रज भूषण सिंह, देव शरण चौहान मौजूद थे। अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राम कैलाश सिंह एवं संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed