{"_id":"5bf04f12bdec2269af649fed","slug":"161542475538-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारी में जुटा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारी में जुटा विभाग
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजपुर। दोहरीघाट विकास खंड क्षेत्र के विभूति नारायण इंटर कॉलेज सूरजपुर मऊ के प्रांगण में 21 नवंबर से 23 नवंबर के बीच आयोजित होने वाला तीन दिवसीय जिलास्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारी में विभाग जुटा है।
इस प्रतियोगिता में घोसी, फतेहपुर, मधुबन, कोपागंज, दोहरीघाट, परदहां और रानीपुर सहित दस शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं भाग लेगें। तीन दिवसीय जनपद स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में लंबी दौड़, रिलेरेश, खो-खो, पीटी, योगाभ्यास, ऊंची कूद, लंबी कूद, कबड्डी, एकांकी, लोकगीत, सहित अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए ट्रैक निर्माण, क्रीड़ा स्थल, मंच की तैयारी, सहित अनेक कार्यक्रमों का निर्माण किया जा रहा। कार्यक्रम की सफलता और तैयारी में खंड शिक्षा अधिकारी दोहरीघाट माधवेेंद्र पांडेय के साथ स्वतंत्रता सेनानी कामरेड जयबहादुर सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर के एनपीआरसी के प्रधानाध्यापक, शिक्षक आदि लोग जुटे है। बताते चले 21 नवंबर को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मऊ प्रकाश बिंदु और कार्यक्रम का समापन 23 नवंबर को पुलिस अधीक्षक मऊ ललित कुमार द्वारा किया जाएगा ।