फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   400 मीटर में लाली तो 100 मीटर में धन्ना बना विजेता

400 मीटर में लाली तो 100 मीटर में धन्ना बना विजेता

Fri, 16 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
400 मीटर में लाली तो 100 मीटर में धन्ना बना विजेता
ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को फतहपुर मंडाव ब्लाक के दुबारी के जनता इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसडीएम एसडीएम निरंकार सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक जायसवाल द्वारा मॉ सरस्वती की चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ झंडारोहण कर किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगऊपुर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर मां वीणा वादिनी की प्रस्तुती दी। प्रतियोगिता में 400 मीटर की दौड में प्राथमिक विद्यालय लौवासाथ की लाली प्रथम स्थान प्राप्त किया तो 100 मीटर दौड में उच्च प्राथमिक विद्यालय नेवादा गोपालपुर के धन्ना ने प्रथम स्थान प्राप्त करने का गौरव हासिल किया । इसी तरह से कबड्डी में उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगउपुर, गोला क्षेपण उच्च प्राथमिक विद्यालय मधुबन प्रथम व उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगऊपुर दुसरे स्थान पर रहा। जबकि प्रक्षेपण प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय मधुबन की सोनम प्रथम रही । तो खो खो में प्राथमिक विद्यालय खीरी कोठा प्रथम व द्वितीय स्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय मधुबन विजयी घोषित किया गया । साथ ही जेवलिंग थ्रो ,सांस्कृतिक कार्यक्रम ,पीटी आदि विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया । जिसमे प्रतिभाग करने वाले बच्चो ने अपने प्रतिभा से खुब तालिया बटोरा । कार्यक्रम का संचालन कन्हैया यादव व ओमप्रकाश मौर्या ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर ग्राम प्रधान रजंना सिंह, पंकज कुमार सिंह, माधवेंद्र पांडेय, मनमोहन पांडेय, संजय सिंह, सूर्यभान शर्मा, भूपेश कुमार सिंह ,हृदयेश पांडेय, प्रमोद मिश्रा, ममता पाण्डेय, अभिषेक सिंह, जयनेंद्र कुमार आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed