{"_id":"5bd4a56fbdec22696c1d19b3","slug":"161540662639-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ बड़रावं एवं एडीओ पंचायत के विरुद्ध एडवर्स एंट्री के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ बड़रावं एवं एडीओ पंचायत के विरुद्ध एडवर्स एंट्री के निर्देश
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। राज्य पोषण मिशन उप्र द्वारा जिला पोषण समिति, जनपद स्तरीय कंवर्जेंस समिति एवं गांव गोद लेने वाले अधिकारियों की बैठक जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई।
जिलाधिकारी ने शौचालय निर्माण की समीक्षा करते हुए खंड विकास अधिकारी एवं एडीओ पंचायत बड़रांव की खराब प्रगति पर विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिया। जिलाधिकारी ने जनपद में नोडल अधिकारियों की खराब प्रगति पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने और शासन को पत्र लिखने तथा उनकी सेवा पुस्तिकाओं में दर्ज करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने रुपये पाने के बाद भी शौचालय न बनवाने वाले लाभार्थियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश एडीओ पंचायत को दिए। जिलाधिकारी ने निर्धारित लक्ष्य को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। लक्ष्य पूर्ण न करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने की हिदायत जिलाधिकारी ने दिया। बैठक में अनुपस्थित कई नोडल अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। इस मौके पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला सलाहकार परितोष कुमार पांडेय एवं हिमांशु कुमार सिंह को जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी, डीपीआरओ एसपी सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, समस्त एडीओ पंचायत सहित सभी नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।